ऑनलाइन शॉपिंग करने बाले हो जाये सावधान प्रोफेशनल तरीके से लूट लिया गया 24,000 रु...

यदि आप भी करते है ऑनलाइन शॉपिंग तो हो जाइये सावधान क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग करने बालों के साथ हो रहा है धोखाधड़ी। प्रोफेशनल तरीके से लूट लिया गया 24,000 रुपये। यह खबर आपकी आपकी आँखे खोल देगा। और आप खुद को धोखे में फसने से पहले बचा सकते हैं। धोखाधड़ी का यह मामला बंगाल से सामने आया है। जिसमे एक युवक से लॉटरी के नाम पर 24,000 रुपये लूट लिया गया।
लॉटरी कूपन
लॉटरी का दो कूपन
युवक के अनुसार उसने ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा एक जूता खरीदा था। जिसकी डिलिवरी होने के दो दिन बाद उसी कंपनी से उसके पास एक लेटर आता है जिसमें 10 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात लिखा हुआ रहता है। साथ ही उस लेटर में 10 लाख रुपये का दो कूपन भी रहता है। जिसमे उस कंपनी का नाम, स्केच कोड और टॉलफ्री नम्बर भी दिया हुआ रहता है। जिसे देखने के बाद कोई भी धोखा खा सकता है। लॉटरी की सच्चाई जानने के लिए युवक ने टॉलफ्री नम्बर पर कॉल किया। जहाँ से उसे पता चला कि उसने दो दिन पहले शॉपिंग किया था। उस समय कंपनी का लक्की ड्रॉ सीजन चल रहा था। जिसमे उसे 10 लाख रुपये की लॉटरी लगा है। यह सुनकर युवक खुशी से झूम उठा। मन मे तरह तरह के ख्याल आने लगा। सोचा लॉटरी का पैसा मिलने के बाद घर बाले को बताएगा।

टॉलफ्री नम्बर पर बात करते हुए उस युवक को बताया गया कि उसे टेक्स के रूप में 18,000 रूपये पहले जमा करना होगा। जिसके लिए उसे एक बैंक खाता का डिटेल कंपनी के तरफ से दिया गया। उस खाता में उस युवक ने जैसे तैसे दोस्तों से उधार लेकर 18,000 रुपये जुटाकर जमा कर दिया। उसके बाद उसके मोबाइल में एक मैसेज आया कि उसके बैंक खाता में 10 लाख रुपये जमा कर दिया गया है। लेकिन जब युवक ने अपने मोबाइल से बैंक डिटेल देखा तो उसमें रुपये नही आया था। उसने फिर टॉलफ्री नम्बर पर कॉल किया तो उसे बताया गया कि इतना बड़ा रकम बैंक नही ले रहा है। इसके लिए उसे 6,000 रु और जमा करना पड़ेगा। उसने फिर से कंपनी के द्वारा दिया गया बैंक खाता में 6,000 रु जमा कर दिया। उसके बाद भी उसके बैंक खाता में रुपये नही आया। उसने बैंक में जाकर पता किया और सारी बातें बैंक कर्मचारी को बताया। जहाँ उसे बताया गया कि उसके साथ धोखा किया गया है। अब वह युवक परेशान हो गया। कई बार टॉलफ्री नम्बर पर कॉल किया लेकिन कुछ हासिल नही हुआ। यदि आप चाहते है कि इस तरह की घटना किसी के साथ न हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

Teenage Bollywood Actress Avneet Kaur Photos

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018