पेट्रोलिंग के दौरान सालिमपुर थाना को मिली बड़ी कामयाबी ट्रेक्टर से बैटरी खोल रहे चोरों को सालिमपुर थाना ने धर दबोचा...

पेट्रोलिंग के दौरान सालिमपुर थाना को मिली बड़ी कामयाबी ट्रेक्टर से बैटरी खोल रहे चोरों को सालिमपुर थाना ने धर दबोचा...

जब हम और आप अपने अपने घरों में चैन की नींद सो रहे होते है तो उस समय सालिमपुर थाना हमलोगों की सुरक्षा में पेट्रोलिंग कर रहा होता है। जिसका सबूत आज हम आपको देते है। 

घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा गाँव का है। हर रोज की तरह डोमा गाँव के किसान पदम्नाभम कांत शर्मा दिन भर खेतों में काम करने के बाद ट्रेक्टर को घर के सामने सड़क किनारे लगाकर रात में सोने चले गए। सुबह तरके लूना सवार तीन चोरों ने उनके ट्रेक्टर से बैटरी खोल लिया। इस बात का भन्नक घर मे सो रहे लोगों को भी नही लगा।

सामने पुलिस वैन से पेट्रोलिंग करते आ रहे सालिमपुर थाना ने जब इतनी सुबह बैटरी ले जा रहे कुछ लोगों को देखा तो उन्हें शक हुआ। तो उन्होंने तीनों चोरों को धर दबोचा। और उसे सालिमपुर थाना ले जाया गया। सुबह इस बात की खबर जब किसान पदम्नाभम कांत शर्मा को लगा तब उन्होंने ट्रेक्टर में देखा तो बैटरी गायब था। खबर लिखे जाने तक तीनो चोर सालिमपुर थाना के गिरफ्त में है।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

BARC TRP Ratings of Telugu News Channels 2018