रक्षा बंधन के दिन बहनों के लिए यह सुबिधा मुहैया कराएगी नीतीश सरकार मुफ्त में...

रक्षा बंधन के दिन बहनों के लिए यह सुबिधा मुहैया कराएगी नीतीश सरकार मुफ्त में...

आपको बताते चले कि भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन की तैयारियां हो चुकी है। बाजारों में रंग बिरंगी राखियों से दुकानें सज चुकी है। जिसकी खरीदारी महिलाएं कर रही है। राखी के साथ साथ मिठाई का दुकान भी सज गया है। ऐसे में मिठाई खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें। क्योंकि बाजारों में नकली मावे की मिठाई भी धरेले से बेची जा रही है। जिसका खबर आये दिन अखबारों में छपते रहता है। मिठाई जान पहचान बाले दुकानों से ही खरीदें साथ ही सुनिश्चित कर लें कि मिठाई नकली तो नही है।
इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन रक्षा बंधन के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस भी है। ऐसे में त्यौहार मनाने का मजा दोगुना हो जाता है। 15 अगस्त 2019 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:22 बजे से रात 8 बजे तक है। जिसके बीच बहन अपने भाई को राखी बांध सकती है।
रक्षा बंधन के दिन नीतीश सरकार ने भाई के यहाँ राखी बांधने जाने बाली बहनों के लिये सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने का मौका दिया है। यानी रक्षा बंधन के दिन सरकारी बसों में यात्रा करने बाली महिलाओं से कोई किराया नही लिया जाएगा। यह सेवा बिहार के सभी जिलों में लागू होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पटना में करीब 100 बसें चलाई जाती है। नीतीश सरकार ने रक्षा बंधन के दिन सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त में सफर करने का तोहफा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

BARC TRP Ratings of Telugu News Channels 2018