पटना का दूध मंडी हो गया ध्वस्त, सरकार ने चलाया बुलडोजर...

पटना का दूध मंडी हो गया ध्वस्त, सरकार ने चलाया बुलडोजर...


पटना जंक्शन आते ही आपको स्टेशन के सामने दो मंजिला दूध मंडी दिखाई देता होगा, लेकिन अब वो दिखाई नहीं देगा। क्योंकि सरकार ने अतिक्रमण हटाओ के नाम पर उसपर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। वर्षो पुराना इस दूध मंडी में पटना और आसपास के जिले के गाँव से लोग यहाँ दूध बेचने आया करते थे। जिनका रोजी रोटी अब छीन गया है। हालांकि स्मार्ट सिटी बनाये जाने को लेकर इस जगह को चिन्हित किया गया था। जिसकी जानकारी यहाँ के दुकानदारों को दो दिन पहले ही दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस जगह पर पार्किंग और शौचालय बनाया जाएगा।


इस दूध मंडी से पटना शहर में दूध सप्लाई किया जाता था। साथ ही दूध से मावा और पनीर भी बनाया जाता था। जिसे बिहार के साथ साथ आसपास के अन्य दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जाता था। यहाँ पर बनाया जाने बाला मावा सस्ता होने की बजह से हमेशा चर्चा में रहता था। इस कारोबार में ज्यादा तर यादव समाज के लोग सामिल है। इसलिए इस मंडी को लालूजी का वोटबैंक भी माना जाता है। तभी तो लालूजी के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप वहाँ पहुँचकर इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करने लगे। जब प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस दूध मंडी को बहुत जल्दी दूसरी जगह शिप्ट किया जाएगा तब जाकर विरोध प्रदर्शन को रोका गया। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत में लालूजी के बड़े बेटे ने कहा कि नीतीश सरकार लालूजी की बनाई गई धरोहर को देखना नही चाहता है इसलिए इस पुराना दूध मंडी को तोड़ दिया गया। साथ ही यहाँ पर एक राधाकृष्ण का मंदिर भी था जिसे भी तोड़ दिया गया है। प्रशासन द्वारा जब इस मंडी को खाली कराया जा रहा था तब कुछ दुकानदार जिद्द पर अड़ गए लेकिन जब पुलिस की लाठी चली तो सभी भाग खड़े हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

BARC TRP Ratings of Telugu News Channels 2018