लिपि सिंह से हड़बड़ में फिर हुआ गड़बड़ , मजिस्ट्रेट ने अनंत सिंह को नही दिया पुलिस रिमांड पर...

अनंत सिंह बाढ़ कोर्ट में
अनंत सिंह बाढ़ कोर्ट में

लिपि सिंह से हड़बड़ में फिर हुआ गड़बड़ , मजिस्ट्रेट ने अनंत सिंह को नही दिया पुलिस रिमांड पर...

आपको बताते चलें कि दिल्ली साकेत कोर्ट के फैसले के अनुसार अनंत सिंह को सोमवार को बाढ़ कोर्ट में पेश करना था। लेकिन उससे पहले रविवार को ही पटना पुलिस ने हहड़बड़ में अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेश कर दिया। और मजिस्ट्रेट से पुलिस रिमांड पर लेने की मांग किया गया लेकिन मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चुकी रविवार को कोर्ट बंद रहता है इसलिए अनंत सिंह को मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिमांड पर नही दिया। और इस तरह से लिपि सिंह हड़बड़ में एक और गड़बड़ कर गई।

वही दूसरी ओर जब अनंत सिंह को दिल्ली से पटना लाया जा रहा था तब पटना पुलिस ने चालाकी करते हुए पटना एयरपोर्ट पर अनंत सिंह को पीछे के रास्ते से लेकर निकल गई थी। इधर मेन गेट पर मिडिया और अनंत सिंह के समर्थक इतंजार करते रह गए। पटना पुलिस के इस तरह के हरकत से समझा जा सकता है की इसको लेकर वह कितना प्रेसर में काम कर रही है।

पटना पुलिस की ऐसी हरकतों से इसका सीधा सीधा फायदा अनंत सिंह को मिला है। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। अब 14 दिनों तक पटना पुलिस अनंत सिंह से किसी तरह का पूछताछ नही कर सकती है। पटना पुलिस को अब 14 दोनों तक प्रतीक्षा करना होगा। आज मिडिया से बात करते हुए लिपि सिंह ने कहा कि " जी हमलोग तो बस कार्यबाह कर रहे है आगे देखते है क्या नतीजा आता है। "

बिहार पटना से खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

Comments

Popular posts from this blog

Teenage Bollywood Actress Avneet Kaur Photos

Beautiful Actress Hot Photo gallery, Actress Name with Image