एक गलती और फंस गई लिपि सिंह , अंनत सिंह को लेकर दिल्ली साकेत कोर्ट का फैसला आ गया...

अंनत सिंह समर्थक न्याय पद यात्रा
न्याय पद यात्रा
एक गलती और फंस गई लिपि सिंह , अंनत सिंह को लेकर दिल्ली साकेत कोर्ट का फैसला आ गया...

आपको बताते चलें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सलेंडर कर दिया था। जिसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को दिया। उसी को लेकर लिपि सिंह अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाने दिल्ली गई थी। लेकिन यहाँ पर उन्होंने एक गलती कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में वो गई थी उस गाड़ी पर सांसद का स्टिकर लगा हुआ है। साथ ही आपको बता दें कि लिपि सिंह के पिता आर सी पी सिंह राज्य सभा में सांसद है। यह खबर सामने आने पर राजद ने सीधे तौर पर अंनत सिंह को राजनीतिक के तहत फसाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि लिपि सिंह राजनीति के इशारों पर काम कर रही है।

वही दूसरी ओर अंनत सिंह के समर्थक न्याय पद यात्रा को लेकर सड़क पर उतर गए है। हजारों की संख्या में अंनत सिंह के समर्थक सड़क पर नारा लगाते हुए पद यात्रा कर रहे है। और सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है कि बदले की भावना से अंनत सिंह को फँसाया गया है। समर्थकों ने कहा कि लिपि सिंह जदयू के राज्यसभा सांसद की बेटी है और अंनत सिंह जदयू के खिलाफ है इसलिए वो प्रेसर में आकर काम कर रही है। बिहार सरकार पर अब कोई भरोसा नही रहा इसलिए केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे है।

वही साकेत कोर्ट का फैसला आ गया है कि सोमवार को दोपहर दो बजे तक अंनत सिंह को हर हाल में बाढ़ कोट में पेश करा देना है। अंनत सिंह की सुरक्षा को लेकर सी आई एस एफ को जिम्मेबारी दी गई है। उसी के देख रेख में अंनत सिंह दिल्ली से पटना आयेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज टिकट कन्फर्म नही हो पाया है इसलिए हो सकता है कि वो कल आयेंगे।  और सोमवार को उन्हें बाढ़ कोट में पेश किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

BARC TRP Ratings of Telugu News Channels 2018