बख्तियारपुर में गांजा की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में तहखाना बनाकर छुपाया गया था गांजा...

बख्तियारपुर थाना में ट्रक से गांजा तलाश करते हुए
गांजा तलास करते हुए

बिहार में शराब बन्द होने से गांजा का सेवन करने बालों की संख्या में वृद्धि हो रहा है। वही गांजा के कारोबार में सामिल लोगों का धंधा तेजी बढ़ रहा है। इसकी पूर्ति करने के लिए अलग अलग राज्यों से गांजा को लाकर बेचा जाता है। जिसका एक खेप बख्तियारपुर थाना के द्वारा बरामद किया गया।
बख्तियारपुर थाना में गांजा की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में तहखाना बनाकर छुपाया गया था गांजा...
जब्त किया गया ट्रक

गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने बख्तियारपुर थाना की मदद से बख्तियारपुर के राघोपुर इलाके में छापेमारी कर एक ट्रक को जब्त किया। जिसमे 9 टन चाय की पत्ती लोड था। ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर लगभग 580 किलो गांजा को छुपाया गया था। उसके बाद चायपत्ती लोड करके ढक दिया गया था।
बख्तियारपुर थाना में चायपत्ती के बोरी से छुपाया गया था गांजा
चायपत्ती की बोड़ी

बताया जा रहा है कि बरामद ट्रक पंजाब का है जो अगरतला से आ रही थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे ट्रक ड्राइवर, ट्रक का मालिक, रिसीवर और गांजा तस्कर सामिल है। वही बरामद किये गए गांजा की कीमत करोड़ो का बताया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

What is Temperature Sensor in Hindi / टेंपरेचर सेंसर किसे कहते हैं