बिहार के स्वर्ण समाज के इस बड़े नेता का दिल्ली में हो गया निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर...

Former Bihar CM Jagannath Mishra Has Passed Away In Delhi
नही रहे जगन्नाथ मिश्रा

बिहार के स्वर्ण समाज के इस बड़े नेता का दिल्ली में हो गया निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर...

सुपौल जिला के बलुआ गाँव मे उन्होंने जन्म लिया था। बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और लेक्चरर के तौर पर उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने करीब 40 रिसर्च पेपर भी लिखे थे। 1975 से 1990 तक लगातार तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। 90 के दशक के बीच उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पद को भी संभाला था। अब आप समझ गए होंगें की हम किस नेता की बात कर रहे हैं। नही समझे तो चलिए बता देते है।

नाम है उनका जगन्नाथ मिश्रा। लम्बे समय से बीमार रहने के कारण उनका निधन आज सोमवार को दिल्ली में हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिश्रा जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मिश्रा जी एक प्रख्यात राजनेता थे। राजनीतिक में उनका योगदान बिहार ही नही बल्कि पूरे देश के लिए था। दुख की इस घड़ी भगवान उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करे।

कल मंगलवार की दोपहर को उनका पार्थिक शरीर दिल्ली से पटना अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। मिश्रा जी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव बलुआ में किया जाएगा। biharpatna.com की पूरी टीम की ओर से उन्हें शत शत नमन, भावपूर्ण श्र्द्धांजलि। 

Comments

Popular posts from this blog

Teenage Bollywood Actress Avneet Kaur Photos

Beautiful Actress Hot Photo gallery, Actress Name with Image