रोते बिलखते हुए बोली मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, विधायक जी को बुखार...

लिपि सिंह
नीलम देवी / लिपि सिंह

रोते बिलखते हुए बोली मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, विधायक जी को बुखार...

आपको बताते चलें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह अभी पटना के बेऊर जेल में बन्द है। उनकी पत्नी नीलम देवी ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब लिपि सिंह विधायक जी को गिरफ्तार करने आई तो पहले तो उसने सी सी टीवी कैमरा तोड़ दिया। उसके बाद खाना बनाने बाले रसोइया और गाय का देख भाल करने बाले को पुलिस से पिटवाया तो एक के नाक से और दूसरे के कान से खून गिरने लगा। उसके बाद बोली तुम सब आतंकवादी हो सबको जेल में बन्द करेंगे। उसने मुझे तीन घंटा तक खड़ा करवाये रखा बैठने नही दिया जबकि मैंने उसे बोला कि मैं सुगर पेसेन्ट हूँ फिर भी वो नही मानी और बोली तुम मेरे सामने बैठ नही सकती हो। इतना बोलकर नीलम देवी बिलखकर रोने लगी।

फिर कुछ देर के बाद अपने आप को सम्भालते हुए बोली कि मैंने ललन सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़कर बहुत बड़ी गलती कर दिया। न मैं चुनाव लड़ती और न ही विधायक जी का यह हाल होता। वो जब दिल्ली से आये थे तो उन्हें बुखार लगा हुआ था उन्हें मुझसे मिलने भी नही दिया गया था। पता नही किस हाल में होंगें वो। मैं मिडिया के माध्यम से सरकार से इंसाफ की मांग करती हूँ। इस मामले की जाँच CBI से कराई जाए। मुझे शक है कि विधायक जी की हत्या जेल में भी कराई जा सकती है।

 उन्होंने इस मामले में कई लोगों का नाम लेते हुए बोली कि इस सब ने मिलकर विधायक जी को फँसाया है। वही मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी का रोते हुए विडियो जब अनंत सिंह के समर्थकों ने देखा तो आक्रोशित हो गए और सही समय को देखकर बदला लेने की बात करने लगे। कहि ऐसा न हो जाय कि एक को आतंकवादी साबित करने के चक्कर में कई और आतंकबादी पैदा होने लगे। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और सोच समझकर कदम उठाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

BARC TRP Ratings of Telugu News Channels 2018