पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने तिरंगा झंडा फहराकर बिहारियों से यह कहा...

पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने तिरंगा झंडा फहराकर बिहारियों से यह कहा...

आपको बताते चले कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। झंडा फहराने के बाद पुलिस विभाग की स्पेशल टीम द्वारा परेड मार्च किया गया।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के बाद बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी को लेकर जो कानून बनाये गए हैं इसको सफल बनाने के लिए बिहार की जनता को साथ खड़ा होना पड़ेगा। साथ ही इसको लेकर लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। शराब के विरुद्ध गली गली जाकर अभियान चलाना होगा। और तब जाकर बिहार में पूर्ण रूप से शराब बन्द हो पायेगा। उसके बाद अबैध रूप से शराब का कारोबार करने बालों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाएगा।
उसके बाद पांडेय जी ने बच्चा चोरी बाला मामला को बताते हुए कहा कि कुछ लोग बच्चा चोरी के नाम पर निर्दोष लोगों को पीटने लगते है। लेकिन बिहार में बच्चा चोरी जैसी कोई घटना हुआ ही नही है। बच्चा चोरी के नाम पर जितने भी लोगों को पीटा गया वो सभी लोग निर्दोष पाये गए है। इसलिए इस तरह की घटना में साथ देने से लोगों को बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा में हर तरह से तत्पर है। तो जनता को भी अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होना चाहिए। जिससे हम आने बाले नई पीढ़ी को एक सकुशल बिहार दे सकें।

Comments

Popular posts from this blog

Teenage Bollywood Actress Avneet Kaur Photos

Beautiful Actress Hot Photo gallery, Actress Name with Image