Krishna janmashtami 2019 - हर्षउल्लास के साथ मनाया गया आदर्श ग्राम डोमा में...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2019
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2019
Krishna janmashtami 2019 - हर्षउल्लास के साथ मनाया गया आदर्श ग्राम डोमा में...

23 अगस्त 2019 को मध्यरात्रि में मनाया गया आदर्श ग्राम डोमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार। जिसकी तैयारी पहले से ही कर लिया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के झूले को सजाया गया था। पाँच तरह के फलों को काटकर प्रसाद के रूप में बनाया गया। साथ ही भजन कीर्तन की भी व्यवस्था की गई थी। भजन गायक रामाशीष ठाकुर ने "श्याम चूड़ी बेचने आया" भजन को गा कर सभी भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो मास के अष्टमी तिथि के रोहणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को हुआ था। इसलिए इस दिन रात के 12 बजे तक उपवास रहकर व्रत रखा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उन्हें झूला झुलाया जाता है। और माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। इस रात बारिस का होना शुभ संकेत माना जाता है। इसलिए आज रात्रि से ही इन्द्रदेव का आगमन हो चुका है।
        !!प्रेम से बोलिये राधे राधे जय श्रीकृष्ण!!
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन कीर्तन
भजन गाते हुए भक्त

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

BARC TRP Ratings of Telugu News Channels 2018