क्या आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित है बिना OTP के जितेंद्र कुमार के बैंक अकॉउंट से उड़ा लिया गया सारा पैसा

क्या आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित है बिना OTP के जितेंद्र कुमार के बैंक अकॉउंट से उड़ा लिया गया सारा पैसा 

Bakhtiyarpur :- माधोपुर बख्तियारपुर के रहने बाले जितेंद्र कुमार के बैंक एकाउंट से सारा पैसा निकाल लिया गया। सिलाई मशीन की दुकान चलाने बाले जितेंद्र कुमार को इसकी जानकारी तब लगी जब उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके बैंक अकाउंट से पैसा निकाला गया है। संदेश पढ़ते ही वो हक्का बक्का रह गए क्योंकि एटीएम कार्ड उन्ही के पास था। किसी को ओटीपी भी नही दिया गया है फिर भी ऐसा कैसे हो गया। संतुष्टि के लिए उन्होंने बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवाया। तो पता चला कि एटीएम से पैसा निकाला गया है। लेकिन किस बैंक शाखा के एटीएम से निकाला गया है जिसके बारे में दिया हुआ नही था। इस बारे में उन्होंने बैंक कर्मचारी से बात किया तो कर्मचारी ने उन्हें FIR दर्ज करने की सलाह दिया।

FIR दर्ज करने के लिए जितेंद्र कुमार थाना पहुँचे जहाँ पर उन्हें समझाया गया की इस तरह के कई केस आ चुका है इसमें होता क्या है कि मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करने बाले लोग एटीएम कार्ड से पैसा वॉलेट में ट्रांसफर करते समय जब एटीएम कार्ड का नम्बर और कुछ गोपनीय कॉड मोबाइल वॉलेट एप्लिकेशन में डालते हैं तो वह नम्बर मोबाइल वॉलेट में सेव हो जाता है। हैकर द्वारा कुछ चिन्हित मोबाइल पर लिंक नोटिफिकेशन भेजा जाता है जिसपर क्लिक करते ही आपके मोबाइल का सारा डेटा उस हैकर के पास चला जाता है। उस डेटा में आपका मोबाइल वॉलेट एप्लिकेशन का डेटा भी रहता है जिसमे एटीएम नम्बर और गोपनीय कॉड सेव है। फिर उस डेटा को डिकोड किया जाता है और उससे एटीएम नम्बर और गोपनीय कोड निकाल लिया जाता है। फिर आपके बैंक अकाउंट से पैसा निकाल लिया जाता है।

जितेंद्र कुमार के बैंक अकाउंट में 3000 कुछ रुपये थे सब निकाल लिया गया। थाना में FIR के बदले सनहा दर्ज किया गया। जिसे लेकर जितेंद्र कुमार बैंक पहुँचे तो उन्हें कुछ फॉर्म दिया गया भरकर जमा करने के लिए। आज 15 दिन हो गया है लेकिन अभीतक उनका पैसा रिफंड नही किया गया है। जितेंद्र कुमार अपने ही पैसों के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।

विशेष जानकारी के लिए विडियो में देखिये किस बैंक के खाता से निकाला गया था उनका पैसा

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Actress Sonal Chauhan Hot Photos 2018

BARC TRP Ratings of Telugu News Channels 2018